Crime

कंबल कारोबारी से करीब पौने चार करोड़ की लूट, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा के पानीपत में कंबल कारोबारी से करीब पौने चार करोड़ की लूट मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी सूरज (25) के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली में एक जिम का ट्रेनर है। कंबल कारोबारी के कर्मचारियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

हरियाणा पुलिस मामले में पहले ही कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूरज की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पानीपत के कंबल कारोबारी जोगिंदर गोयल ने 24 मई 2019 को चांदनी बाग थाना पुलिस को लूट की खबर दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह अनाज मंडी, पानीपत स्थित अपनी फैक्टरी में मौजूद था। इस बीच बदमाश उसकी फैक्टरी में घुसे। आरोपितों ने पिस्टल दिखाकर उनसे 3.75 करोड़ रुपये लूट लिये। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में कारोबारी का मुंशी संतोष कुमार रमन के अलावा चालक सुधीर भी शामिल हैं। पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया। बाद में सुधीर ने बताया कि उसने अपने भतीजे सचिन के अलावा नरेंद्र उर्फ छोटू, सुल्तान, जोगिंदर उर्फ जोग्गा, कन्हैया, अमन, अजय और सूरज के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने जोगिंदर, अजय सूरज को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपित लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे।

इस बीच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि लूट का आरोप गोल्फ कोर्स, भलस्वा डेयरी इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित को बुधवार दबोच लिया। शुरुआत में आरोपित पुलिस को गुमराह करने लगा। लेकिन बाद में उसने लूट में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। आरोपित ने बताया कि लूट के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके नरेंद्र उर्फ छोटू उसका चाचा है। पुलिस सूरज से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button