Crime

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने रविवार को फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर पर चाकू मारने के आरोपी एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) के रूप में की गयी है, जिसे आज तड़के पड़ोसी शहर ठाणे से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया।पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

उन्होंने मीडिया को बताया कि बंगलादेश के नागरिक शहजाद ने भारत में अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से कुछ चीजें बरामद की हैं, जिससे पता चलता है कि वह भारतीय मूल का नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की सूचना के आधार पर शहजाद को पड़ोसी शहर ठाणे से गिरफ्तार किया गया।शहजाद करीब चार महीने से मुंबई में रह रहा हैं। वह एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा अपराध के पीछे का मकसद डकैती था।श्री गेदाम ने बताया कि मुंबई पुलिस और अपराध शाखा की टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। (वार्ता)

नेताजी सुभाष बाबू के जीवन से प्रेरणा लें युवा : मोदी

सरयू किनारे तुर्तीपार घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए टीवी सीरियल स्टार अमन जायसवाल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button