औरैया । दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में पत्नी से घर आने को लेकर फोन पर हुए विवाद में एक युवक ने फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की।
जमौली गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राहुल और बहू के बीच मायके से घर आने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर राहुल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घर आने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद राहुल ने यह कदम उठाया है। लड़के के ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।(हि. स.)



