Crime

भीषण सड़क हादसे एक महिला और दो बच्चों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चुटुपालु घाटी के गढ़के मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक स्कूटी, एक स्कॉर्पियो और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें स्कूटी पर सवार दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गयी। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को अन्तःपरीक्षण के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद काफी समय तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 पर आवागमन ठप्प रहा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button