State

जवाहर तापीय परियोजना प्लांट में झूला टूटकर गिरा, मजदूर की मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में शुक्रवार जवाहर तापीय परियोजना में चिमनी का निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पावर प्लांट की 280 मीटर ऊंची चिमनी में झूला टूटकर गिरने से काम कर रहे मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कर्मचारियों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना से गुस्साएं लोगों ने शव को नहीं उठने दिया। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने पहुंची पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक, जवाहर तापीय परियोजना में चिमनी के निर्माण का कार्य चल रहा है। चिमनी के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने के लिए झूला बनाया गया था, जो शुक्रवार को अचानक से टूट गया और उसमें सवार कई मजदूर जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में मजदूर झारखंड के गढ़वा निवासी अक्षय कुमार की मृत्यु हो गई। घटना में मजदूर की मौत होने पर साथी मजदूरों ने हंगामा शुरु कर दिया। खबर लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन से एसडीएम मौके पर पहुंचकर मजदूरों को शांत कराने लगे, तो उन लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। इससे पुलिस को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। कुछ देर बाद लोग शांत हुए।

मुआवजे के आश्वासन के बाद जवाहर तापीय परियोजना प्लांट से मजदूर का उठने दिया शव

मलावन के जवाहर तापीय परियोजना प्लांट में शुक्रवार को दोपहर अचानक झूला टूटने से झारखंड के जिला गढ़वा क्षेत्र के निवासी अक्षय कुमार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने प्लांट के अधिकारियों पर लिफ्ट में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा करते हुए शव को वहीं रखकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह, सकीट क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी के अलावा सर्किल का पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए।

अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि लापरवाह अधिकारियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। तकनीकि कमी को सही कराया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारी माने, अधिकारियों ने आश्रितों को 24 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के भरोसे के कई घंटों बाद पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की।(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button