NationalWomen

एक ही फॉर्मेशन में पिता-पुत्री की जोड़ी ने फाइटर ट्रेनर जेट उड़ाकर रचा इतिहास

यह कारनामा दिखाने पर पिता और बेटी इंटरनेट सेलिब्रिटी बन गए.फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा लड़ाकू पायलट का ले रही हैं प्रशिक्षण.

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना के लिए यह पहला मौका है, जब वास्तविक जीवन में पिता और बेटी की जोड़ी ने एक ही फॉर्मेशन में एडवांस फाइटर ट्रेनर जेट उड़ाकर इतिहास रच दिया है। एयर कमोडोर संजय शर्मा और उनकी बेटी अनन्या ने हाल ही में कर्नाटक के वायु सेना स्टेशन बीदर में हॉक-132 विमान के समान फॉर्मेशन में उड़ान भरी। भारत के सैन्य विमानन इतिहास में लड़ाकू विमान में पिता और बेटी का एक साथ उड़ान भरने का यह रिकार्ड आसमान में बना है।

एयर कमोडोर संजय शर्मा को 1989 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विंग में कमीशन किया गया था। उन्हें लड़ाकू अभियानों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मिग-21 स्क्वाड्रन के साथ-साथ फ्रंटलाइन फाइटर स्टेशन की कमान संभाली है। उनकी बेटी अनन्या को इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक पूरा करने के बाद वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच में प्रशिक्षण के लिए चुना गया।

इसके बाद फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या को दिसंबर, 2021 में लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा तेज और अधिक बेहतर लड़ाकू विमान में स्नातक होने से पहले बीदर में भारतीय वायुसेना स्टेशन पर प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें एक साल के भीतर गहन युद्धाभ्यास और आयुध फायरिंग सीखना शामिल है ताकि वह ‘उड़ता ताबूत’ जैसे अक्षम पुराने लड़ाकू विमानों मिग -21 को संभाल सकें।

वायु सेना के अनुसार एयर कमोडोर संजय शर्मा ने 30 मई को कर्नाटक के बीदर में अपनी बेटी फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा के साथ हॉक्स विमान में उड़ान भरी। वायु सेना ने कहा कि दोनों ने हॉक-132 विमान के एक ही फॉर्मेशन में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वायु सेना ने आधिकारिक रूप से बताया है कि अभी तक भारतीय वायुसेना में ऐसी कोई मिसाल नहीं है, जहां एक पिता और उसकी बेटी एक ही मिशन के लिए एक ही फॉर्मेशन का हिस्सा रहे हों।

यह वह मिशन था जहां दोनों सिर्फ पिता और बेटी को विंगमैन के रूप में एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था। वायु सेना ने एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें फाइटर पायलट पिता और बेटी के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। यह कारनामा दिखाने पर पिता और बेटी को ‘प्रेरणा’ के रूप में सम्मानित किया गया और वे इंटरनेट सेलिब्रिटी बन गए।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button