Business

गेहूं-आटे की कीमतें बढ़ी,तेल की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली । देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई की कोशिशों का असर दालों और तेल पर दिखा दिखाई दे रहा है। इस बीच टमाटर और आलू बढ़ती कीमतें आरबीआई की इस कोशिश पर पानी फेरती नजर आ रही है। उपभोक्ता मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार एक महीने में टमाटर 31.64 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 52.32 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसके अनुसार इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आलू का के दाम भी 20.93 से बढ़कर 24.12 रुपये किलो हो गया है।

बता दें RBI ने पिछले महीने 4 तारीख को रेपो दर में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था और अनुमान है कि यह 8 जून को भी दरों को बढ़ा सकता है। इसपर खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि दक्षिण भारत में टमाटर की कीमतें दो हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी। बता दें देश में कुछ हिस्सों में टमाटर 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इसपर उन्होंने कहा कि दिल्ली में टमाटर का भाव स्थिर है और जिन हिस्सों में इसकी कीमतें बढ़ी हैं, वहां बारिश होने की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए RBI रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकती है।

गेहूं-आटा और दाल की कीमतें बढ़ी

केंद्र सरकार ने 13 मई को गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर गेहूं की कीमतें कम करने की कोशिश की थी, लेकिन यह अभी भी महंगा होता जा रहा है। एक महीने में 28.75 से 29.57 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब आटा का भाव 29.29 से बढ़कर 33.44 रुपये किलो हो गया। इसका असर दाल पर भी पड़ा है। मूंग दाल 102.27 से 102.8 रुपये प्रति किलो जबकि मसूर दाल 96.40 से 96.83 रुपये पर पहुंच गई है।

तेल की कीमतों में गिरावट

एक रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में पाम तेल की कीमतें 157.69 रुपये लीटर से घटकर 155.94 रुपये हो गई हैं। सरसों के तेल का भाव 184.95 से घटकर 183.16 रुपये हो गया है। चाय की पत्ती 286.97 से कम होकर 284.21 रुपये और प्याज का दाम 24.16 से गिर कर 23.81 रुपये पर आ गया है। नमक 19.48 से 19.49 रुपये हो गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button