Crime

गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद । थाना कम्पिल क्षेत्र में बुधवार को गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी हरनाम सिंह (19) पुत्र सुरेश की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 दिन पूर्व रामखिलावन के जानवर हरनाम सिंह के खेत में घुस गए थे, जिससे जानवरों ने हरनाम सिंह के मक्का की फसल खा ली थी। इसकी शिकायत हरनाम सिंह ने रामखिलावन से की इसी बात को लेकर विगत 2 दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। रामखिलावन ने अपनी पुत्री से मृतक हरनाम सिंह पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। जिस लड़की द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया, वह लड़की हरनाम की रिश्ते में बहन लगती है।

हरनाम सिंह ने गांव के कुछ लोगों को एकत्र किया था कि जो हो गया है, वह उसके लिए रफा-दफा चाहता है। वह लड़ाई झगड़ा नहीं चाहता। लेकिन मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई ने रामखिलावन के पैर छुए और कहा था कि वह लड़ाई झगड़ा नहीं चाहता, लेकिन रामखिलावन ने कहा कि वह 2 बीघा जमीन बेचकर उसे ठिकाने लगवा देगा। मृतक के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह दो भाई, एक बहन है। उसकी बहन की शादी 4 जुलाई को जिला एटा से बारात आनी थी। मृतक के बड़े भाई ने परिवार के ही रामखिलावन, अवधेश, शेर सिंह, विष्णुकान्त आदि लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button