StateWomen

टीना डाबी फिर करेंगी शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की फोटो

नई दिल्ली । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) की 2016 में टापर रही टीना डाबी जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही हैं। टीना डाबी 2013 बैच के आइएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी 22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में होगी। टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे भी हैं। लाल साड़ी पहने टीना डाबी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। टीना ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’।

बता दें कि टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आइएएस अतहर खान से शादी की थी। 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था। अतहर कश्मीरी हैं, जबकि टीना का जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। 2016 में टीना आइएएस टापर थी जबकि अतहर दूसरे नंबर पर रहे थे। मसूरी में आइएएस की ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी करने का फैसला लिया था। दोनो की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। टीना अभी जयपुर में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अतहर जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button