Sports

संन्यास लेंगी सानिया मिर्ज़ा

भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्ज़ा ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वह 2022 के बाद खेल को अलविदा कह देंगी।सानिया ने मेलबोर्न में महिला युगल का पहले राउंड का मैच हारने के बाद कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा । मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं, पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी। लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।’

सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हराया। हालांकि सानिया अभी इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।सानिया मिर्जा 2018 में बेटे के जन्म के बाद टेनिस कोर्ट से दूर हो गई थीं। इसके बाद दो साल बाद उन्होंने वापसी की थी। वापसी के लिए सानिया ने अपना वजन करीब 26 किलो तक घटाया। वापसी के बाद उन्होंने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल में महिला युगल का खिताब जीता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button