Sports

मुझे टेस्ट टीम की घोषणा से डेढ़ घंटे पहले ही वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था : विराट

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टेस्ट टीम की घोषणा होने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसकी सूचना उन्हें मुख्य चयनकर्ता से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध हैं और मीडिया में उनके आराम करने के रिपोर्ट्स झूठे हैं। इसके अलावा उनकी इस बारे में टीम प्रबंधन से कोई बात नहीं हुई।रोहित शर्मा को दक्षिण अफ़्रीका दौरे से पहले वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। इसके अलावा उन्हें टेस्ट टीम की उपकप्तानी की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई। रोहित हेमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे से हट चुके हैं।

दक्षिण अफ़्रीका दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को टेस्ट कप्तान कोहली ने कहा , “आठ दिसंबर को मुख्य चयनकर्ता ने पहले मुझसे टेस्ट टीम के बारे में विमर्श किया। उसके बाद उन्होंने मुझे जानकारी दी कि मैं अब वनडे कप्तान नहीं हूं और यह पांचों चयनकर्ताओं का फ़ैसला था । मैंने भी ‘ओके फ़ाइन’ कहके उनका जवाब दिया। बस उस दिन यही हुआ था। इसके पहले मुझसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी।”वनडे सीरीज़ के लिए अनुपलब्ध रहने की बात पर विराट ने कहा कि यह सब झूठ है। वह हमेशा से उपलब्ध थे। उन्होंने कहा, “आप लोगों को मुझसे नहीं उनसे यह सवाल करना चाहिए, जो अपने सोर्स के हवाले से ऐसी ख़बरें लिख रहे थे। मेरी बीसीसीआई से भी इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी कि मैं आराम चाहता हूं। जो लोग ऐसी रिपोर्ट लिख रहे थे, वे विश्वसनीय नहीं हैं। मैं दक्षिण अफ़्रीका दौरे के वनडे मैचों के लिए भी उपलब्ध हूं और हमेशा से ही भारत के लिए खेलना चाहता हूं।”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button