Women

मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश में साढ़े 08 करोड़ लोगों को किया जा चुका जागरूक

लाखों बेटियों को योगी सरकार की योजनाओं से लाभ

लखनऊ । प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन का कवच प्रदान करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा शुरू किए गए वृहद अभियान मिशन शक्ति अभियान की सफलता की चर्चा देश भर में है। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में आधी आबादी को मिशन शक्ति के जरिए उनको अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। तीनों चरणों के तहत अब तक 8.5 करोड़ से अधिक महिलाओं और पुरुषों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा चुका है।

बीते साढ़े 04 सालों में यूपी की हर महिला को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से महिलाओं के हित में उनको केंद्रित करते हुए कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। मिशन शक्ति 3.0 की शुरूआत 21 अगस्त 2021 को हुई। महज चार महीनें में 28.32 लाख से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया गया है। विभाग द्वारा 12,18,181 लड़कों, 16,09238 महिलाओं और 4,685 अन्य सहित 28,32,104 लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

15 दिसंबर से 28 तक होंगे विशेष आयोजन

महिला कल्‍याण विभाग की ओर से जिलाधिकारी के साथ हक की बात, कन्या जन्मोत्सव, स्वावलंबन शिविर, मेगा इवेंट, कानूनी जागरूकता अभियान, गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना, मेधावी लड़कियों का सम्मान और जेंडर चैंपियन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मिशन शक्ति 3.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 15, 22 व 28 दिसंबर को कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button