Business

शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 454 और निफ्टी 121 अंक उछला

वैश्विक बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले एक दिन की गिरावट से उबरकर मजबूती के साथ बंद हुआ।रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के निदेशक मंडल ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने गैसीफिकेशन उपक्रम को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को ट्रांसफर करने के लिए एक स्कीम को लागू करने का निर्णय लिया गया है। कंपनी की इस घोषणा के बाद आज उसके शेयर के भाव में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।आरआईएल की इस घोषणा से आज शेयर बाजार झूम उठा।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 454.10 अंक की छलांग लगाकर 58,795.09 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.20 अंक की तेजी लेकर 17,536.25 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। मिडकैप 174.79 अंक बढ़कर 25,675.41 अंक और स्मॉलकैप 247.69 अंक चढ़कर 28,822.75 अंक पर रहा।बीएसई में कुल 3411 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2114 में लिवाली जबकि 1178 बिकवाली हुई वहीं 119 स्थिर रहे। एनएसई में 25 हरे जबकि 25 लाल निशान पर रहे।इस दौरान बीएसई में ऊर्जा समूह के शेयरों ने सबसे अधिक 4.47 प्रतिशत का लाभ कमाया। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 0.54, हेल्थकेयर 1.53, आईटी 0.89, दूरसंचार 1.51, यूटिलिटीज 1.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.63, तेल एवं गैस 1.19, पावर 0.69, टेक 0.98 और रियल्टी समूह 1.86 प्रतिशत चढ़ा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13, जर्मनी का डैक्स 0.30, जापान का निक्केई 0.67 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.22 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत उतर गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button