Varanasi

सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

वाराणसी। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का मंगलवार को कचहरी स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के तृतीय बिल्डिंग पर सम्मान स्वागत हुआ। अपने सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि समाज को आरएसएस बाटना चाहतीं है। इसको आप और हम मिलकर रोक सकतें हैं।

इस देश को आजादी दिलाने में जितना हिंदुओं ने बलिदान दिया है उतना ही मुसलमानों ने भी। इस बातों को भाजपा आरएसएस वालें झुठला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना काल से समाजवादी पार्टी के लोग अपना खून व प्लेटलेट देकर लोगों की जान बचा रहे थे, वहां भाजपा के लोग अपना कार्यालय खोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष धनंजय पांडेय व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, बनारस एसोसिएशन महामंत्री विवेक कुमार सिंह, डॉ उमाकांत यादव, कमलेश यादव, अश्वनी राय, राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, अमित अग्रहरि, जावेद अहमद, अक्षेय पांडेय बंटी, रजत श्रीवास्तव, कमलेश सिंह यादव, रोहित यादव कृष्णा यादव इलू, संदीप कुमार सिंह, गुरु प्रसाद उर्फ नथ्थु यादव।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button