Sports

टेनिस खिलाडी राफेल नडाल इस वर्ष किसी भी टूर्नामेंट में हिस्‍सा नहीं लेंगे

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने घोषणा की है कि वे चोट की वजह से इस वर्ष आगामी अमरीकी ओपन सहित किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। नडाल ने कहा कि पैर में लगी चोट उन्हें बार-बार परेशान कर रही है और इसे ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। उन्होंने विम्बलडन, तोक्यो ओलिम्पिक्स और अब अमरीकी ओपन नहीं खेलने पर निराशा व्यक्त की। नडाल ने कहा कि वह अच्छी तरह ठीक होकर लम्बे समय तक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खेलना चाहते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button