Business

देश के विकास में हर व्यापारी का योगदान : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय अर्थव्यवस्था में व्यापारियों के योगदान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा,व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़ हैं। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर कारोबारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी ब्रांड इंडिया के सच्चे राजदूत हैं। उन्होंने व्यापारियों से वोकल फॉर लोकल के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर जोर देने और ब्रांड इंडिया के राजदूत बनने के लिए अपील की। श्री गोयल ने कहा कि भारत गुड्स और सेवाओं के लिए एक वैश्विक प्लेटफॉर्म बन रहा है। ऐसे में व्यापारियों को कारोबार और व्यापार के सभी मोर्चों पर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यापार केवल माल का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि इसके जरिए संस्कृति, सद्भावना और विश्वास का भी आदान-प्रदान होता है। इसकी कुंजी गुणवत्ता और उत्पादकता है। मंत्री ने उपरोक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंत्री ने व्यापारियों को सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह कानून के उल्लंघन करने वालों की जानकारी सरकार को दें। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों और छोटे उद्यमियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए एकल खिड़की ऑनलाइन प्रणाली बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिससे कि एक बेहतर कानून व्यवस्था बन सके। पीयूष गोयल ने व्यापारियों से स्वरोजगार, स्वदेशी और सुगम व्यापार को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button