State

बड़ी खबर : जेल में बैरक की दीवार ढही, 22 कैदी गंभीर रूप से घायल

भिंड :  मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित जिला कारागार में एक बड़ा हादसा हुआ है। भिंड जेल की एक बैरक की 150 साल पुरानी जेल में दीवार ढहने से 22 कैदी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल इन कैदियों को यहां से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह जेल 150 साल पुरानी है। इस दीवार के ढहने से बैरक 6 पूरी से ध्‍वस्‍त हो गई है। इसमें 64 कैदी थे। पूरी जेल में 255 कैदी थे और 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्‍हें यहां से निकालकर अस्‍पताल भेजा गया है। भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा, `आज सुबह जेल की दीवारें गिरने लगी। बैरक नंबर 6 ध्वस्त हो गया, इसमें 64 कैदी थे। पूरी जेल में 255 कैदी थे और 22 कैदी घायल हैं। अब तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।`

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5.10 बजे छह नंबर बैरक की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया, ` इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कैदियों में से एक को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि अन्य कैदियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।` उन्होंने बताया कि घटना के समय जेल में 255 कैदी थे। सिंह ने कहा, `जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।

जेल प्रशासन ने घटनास्‍थल पर तेजी से बचाव कार्य शुरू कराया और घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया है। घटनास्‍थल पर जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच बचाव अभियान और कैदियों के इलाज के इंतजाम में लगे रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button