Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : आर्थिक योजना को बल मिलेगा। राजनैतिक लाभ लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है, लेकिन कोविड-19 नियम का पालन करें।

वृषभ : अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाईलृबहन से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक प्रयासों में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन : धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य मेंहिस्सेदारी हो सकती है, लेकिन कोविडलृ19 नियम का पालन करें।

कर्क : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्रनिांतरण, विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

सिंह : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या : आर्थिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम फलीभूत होगा।

तुला : व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक : विरोधी या स्वास्थ्य तनाव का कारण होगा। वाणी पर संयम न रखने से विवाद बढ़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

धनु : लापरवाही बरतना स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नहीं है। विरोधी सक्रिय रहेगा। संयम रखना हितकर होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर : संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रगति होगी।

कुंभ : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक तनाव रहेगा जिससे मन अशांत हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भागदौड़ से बचें।

मीन : चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तो में मजबूती आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भागदौड़ से बचें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button