Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : संतान के दायित्व की दिशा में अग्रसर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। शुक्र का परिवर्तन आर्थिक स्थिति में सुधार देने वाला होगा।

वृषभ : राहु, बुध, शुक्र की युत निजी संबंधों में निकटता देगी फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन : शुक्र का परिवर्तनसंतान के कारण चिंचित करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क : शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक समस्या देगा। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के उदासीन न रहें। भागदौड़ से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

सिंह : शुक्र का परिवर्तन राजनैतिक सफलता देगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या : शुक्र, बुध और राहु की युति चली आ रही समस्या से समाधान का मार्ग मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला : शुक्र, बुध और राहु की युति स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक : बुध, शुक्र एवं राहु की युति मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी करेगी। विरोधी परास्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

धनु : व्यस्तता बढ़ेगी। बुध, शुक्र और राहु की युति स्वास्थ्य केलिए उत्तम नहीं है। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकर होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राहु, बुध और शुक्र की युति व्यावसायिक सफलता देगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ : शुक्र, बुध और राहु की युति में राजनैतिक व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button