Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष : आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन झगड़ा, विवाद से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों मेंजोखिम न उठाएं। संयम बरतना हितकर होगा।

कर्क : ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। गजकेसरी योग पारिवारिक प्रतिष्ठा देगा। व्यावसायिक सफलता देगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। संयम बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती होगी, लेकिन किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर : भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

कुंभ : व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्या, चल या अचल संपत्ति के मामले में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन : शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संयंम बरतें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button