Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : अंगारक योग मन को अशांत करेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खासतौर से रक्तचाप के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगाएं।

वृष :आपकी राशि पर अंगारक योग स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अग्नि दुर्घटना, सिर में चोंट या रक्तचाप से संबंधित परेशानी से सचेत रहें।किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मिथुन : आपकी राशि से बारहवें अंगारक योग होगा। जिससे रोग या शत्रु से तनाव मिल सकता है। अधिक विश्र्वास करना हितकर नहीं होगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

कर्क : एकादश भाव में अंगारक योग कोई ऐसी घटना को जन्म दे सकता है जो आपके हित में नहीं होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विवाद से बचें।

सिंह : आपकी राशि से दसवें अंगारक योग, राजनेता, राजनीति से संबंधित परेशानी मिल सकती है। शांति से काम लेना आपके लिए हितकर होगा। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कन्या : आपकी राशि से नवें अंगारक योग होगा। क्रोध पर संयम रखें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी से सचेत रहें।

तुला : वाहन चलाते समय सचेत रहें। रचनात्मक कायोर्ं में भी व्यवधान आ सकता है। व्यावसायिक मामलो में सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक : आपकी राशि से सातवें अंगारक योग दांपत्य जीवन को प्रभावित कर सकता है। झगड़ालृविवाद से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेनाहितकर है।

धनु : आपकी राशि से छठे अंगारक योग रोग और शत्रु से तनाव दे सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु से चोरी होने या फिर अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर : अंगारक योग रचनात्मक कायोर्ं में सफलता देगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

कुंभ : आपकी राशि से चौथे अंगारक योग पारिवारिक समस्या देगा। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वर की आराधना करें।

मीन : भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण अंगारक योग तनाव दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button