Astrology & Religion

आज का पंचांग : देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 01 शक संवत् 1942 माघ शुक्ल अष्टमी शनिवार विक्रम संवत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 09, रज्जब 07, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 32 मिनट तक उपरान्त नवमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
वैघृति योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त विष्कुम्भ योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 01 बजकर 32 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 20 फरवरी : सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 फरवरी : शाम 06 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 58 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। शाम को 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजकर 30 मिनट तक।

आज के उपाय :
आज शनिवार का दिन है आप काले रंग के कपड़े पहनकर काली गाय को हरा चारा खिलाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button