UP Live

दुद्धी प्रखण्ड में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि ट्रस्ट कार्यालय का हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र- चौक स्थित श्री संकट मोचन मन्दिर के प्रथम तल पर श्रीराम मंदिर निर्माण निधि ट्रस्ट कार्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख चन्द्रमोहन जी ने किया।इस पावन मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के काज के लिये हम सभी लोग पूर्ण रूप से समर्पित होकर मंदिर निर्माण के लिये हर घर जाना है और अपने हिन्दू समाज के लोगो से जो बन सके समर्पण का आह्वान करना है।

दान भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है विद्यार्थी,वानप्रस्थी,सन्यासी,भिक्षु,इत्यादि को जीवनयापन हेतु संसाधन उपलब्ध कराना,मंदिर एवं तीर्थो में धर्मशाला, तथा अन्य समाजोपयोगी स्थानों का निर्माण कराना, सहयोग करना,समाज के श्रीमंतों का शाश्वत स्वभाव रहा है। इसी प्राचीन पंरपरा के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु समस्त समाज से सात्विक दान का आग्रह एव सहयोग का आवाहन करता हूं। आप सभी रामभक्त महासागर पर सेतुबांध के समय गिलहरी की भांति इस पुनीत यज्ञ में यथाशक्ति योगदान कर, पूण्य के भागी बनें।

इस दौरान आरएसएस के श्याम जी सिंह, राजन चौधरी, नंदलाल जी, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरी, रामेश्वर रॉय, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पांडेय, शेषमणि चौबे,बिहिप संरक्षक संदीप गुप्ता, अरविंद जायसवाल,बजरंग दल संयोजक आलोक जायसवाल, पीयूष अग्रहरी,विकास अग्रहरी, मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू, अमृत अग्रहरी,आमेश सिंह,कुंदन कुमार, सोनू जायसवाल,ऋषभ मिश्रा,अनुरोध भोजवाल, अरविंद जायसवाल,सहित रामभक्त मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button