
प्रा0 वि0 कलकल्ली बहरा प्रथम में कायाकल्प योजनाओं की डाक्यूमेंट्री तैयार करने पहुंची लखनऊ की टीम
दुद्धी, सोनभद्र- महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ से एक टीम कायाकल्प के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास पर डाक्यूमेंट्री बनाने शुक्रवार को प्रा. वि. कलकल्ली बहरा (प्रथम) पहुंचा।टीम के सदस्यों ने विद्यालय में पहुंचकर छात्र अध्यापक व अभिभावकों से मिलकर प्रदेश सरकार की योजनाओं को हाल जाना और शूट किया।
लखनऊ की टीम से आए निदेशक अरविंद पांडेय, विनय श्रीवास्तव, अंश मिश्रा, सुनील, इरफान अली, सुमित सागर समेत कई लोग शामिल रहे। लखनऊ टीम के सहयोग में दुद्धी एबीएसए आलोक कुमार, एआरपी संतोष सिंह, मनोज जायसवाल सहित मुसाई राम मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल ने बताया कि विद्यालय में क्लास रूम, किचन रूम, शौचालय, विद्यालय की साफ सफाई अभिभावकों की संवाद सहित समस्त कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया है।



