नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशी मैदान में, 9 का निर्विरोध निर्वाचन तय
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव पद पर होगा मतदान
दुुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी बार एसोसिएशन के सांगठनिक चुनाव सत्र 2021-22 के लिए शुक्रवार को नामांकन जांच एवं वापसी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में बचे।जिसमें से नौ लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।सिर्फ आधिकारिक घोषणा की औपचारिकता बाकी है।जो मतगणना उपरान्त 19 जनवरी को होगी। नामांकन जांच एवं पर्चा वापसी के बाद अब सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए दो लोग कैलाश कुमार गुप्ता एवं रामपाल जौहरी आमने सामने मैदान में हैं।इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी राजकुमार एवं संतोष कुमार की सीधी टक्कर होगी।सबसे दिलचस्प लड़ाई सचिव पद के लिए होगी।जिसमें चार लोग प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रामप्रकाश सिन्हा व अजय रतनेन्द्र जायसवाल मैदान में डटे हैं।
जबकि निर्विरोध चुने जाने वालों में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में विरेंद्र कुमार व रामसागर तथा उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में दिलीप कुमार पांडेय व धर्मवीर तथा सह सचिव प्रशासन में आलोक कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन में देवेश मोहन,सह सचिव पुस्तकालय में यशवंत कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष में विष्णु कुमार सिंह तथा गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर में ओमप्रकाश अग्रहरि का नाम शामिल है।जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद के प्रत्याशी पवन कुमार दुबे का पर्चा मतदाता सूची में नाम न होने के कारण खारिज कर दिया गया।किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नही लिया है। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी के प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गयी है।उन्होंने आगे बताया कि 19 जनवरी को 11बजे से 3:30 बजे तक मतदान होगा।उसी दिन सायं 4 बजे से मतगणना होगी, ततपश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी| इस दौरान इल्डर कमेटी के वरिष्ठ मेम्बर रामअजोर भारती, रामदुलारे गुप्ता,अरुणोदय जौहरी व सुरेश पांडेय ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई ।



