UP Live

समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर बरसे पूर्व मंत्री

दुद्धी, सोनभद्र- तहसील क्षेत्र के ग्राम आजनगिरी ग्राम चौराहे पर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज आदिवासियों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी हैl गैर आदिवासी भी भाजपा सरकार से त्रस्त है और किसी की सुनवाई नहीं हो पा रहीl इस सरकार में भ्रष्टाचार ,भुखमरी, लूट ,हत्या, बलात्कार की बाढ़ आ गई है।इसलिए अब जन जन की आवाज है कि अखिलेश सरकार ही चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विधानसभा दुद्धी अध्यक्ष जुबेर आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी आपके सुख दुख में सदैव साथ रहकर कंधे में कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा। आपकी भारी उपस्थिति ने साबित कर दिया है कि इस भाजपा सरकार में सभी परेशान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिवनाथ गोंड़ तथा संचालन अवधनारायण यादव ने किया l इस मौके पर रामखेलावन यादव, रामनारायण खरवार ,अवधेश गुप्ता, रामचंद्र सिंह गोंड़ ,प्रेम सागर पांडेय, शंभू गुप्ता ,नरेंद्र सिंह गोंड़ ,उदय नारायण सिंह, रामकिशुन ,राजाराम यादव ,शिवरतन खरवार ,डॉ हरिप्रसाद, रामलाल यादव, सोमनाथ, सुखन, छोटेलाल इत्यादि उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button