किशोरी अपहरण की रिपोर्ट लिखाने के लिए दो थानों के बीच पिसता रहा आदिवासी
सीओ के हस्तक्षेप के बाद बभनी थाने में रिपोर्ट हुई दर्ज
दुद्धी,सोनभद्र- आदिवासी किशोरी के अपहरण का रिपोर्ट लिखवाने के लिए एक आदिवासी पिता को बभनी एवं उससे पचास किमी दूर दुद्धी कोतवाली का गणेश परिक्रमा करना पड़ रहा है| दोनों थाने की पुलिस एक दुसरे के कार्यक्षेत्र बताते हुए पीड़ित को टरकाते दिखे| मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव के हस्तक्षेप के बाद बभनी पुलिस मामला पंजीकृत कर विधिक कारवाई में जुट गई|
जानकारी के अनुसार बभनी क्षेत्र निवासी एक आदिवासी किशोरी बीते चार जनवरी को घर से लापता हो गयी। पीड़ित परिवार उस दिन पुत्री के कही अगल बगल होने की बात सोच दिनभर लापरवाह रही| देररात तक वह नहीं लौटी,तो परिजनों में चिंता बढ़ी| इस बीच दुद्धी कोतवाली क्षेत्र निवासी घर आने जाने वाले एक युवक से उसके बारे में टोह लेने के प्रयास में उसकी भूमिका संदिग्ध दिखी| पीड़ित परिवार से बदसलूकी के साथ फोन पर बात करने वाले युवक पर पांच लाख रूपये मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार तहरीर लेकर बभनी थाने पहुंचा| पुलिस उसकी बातों को सुनने के बाद उसे दुद्धी कोतवाली का रास्ता दिखा दिया| दो दिन से पचास किमी दूर दो थाने का चक्कर लगाने वाले पीड़ित परिवार की समस्या पुलिस क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में आई,तो वे बगैर किसी विलंब के पीड़ित को बभनी थाने भेजा| इसके साथ थानाध्यक्ष को तत्काल मामला दर्ज कर विधिक कारवाई करने का निर्देश दिया



