UP Live

एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर पूर्व मंत्री ने दी बधाई

सपा की मासिक बैठक में दर्जनों ने ग्रहण की सदस्यता

दुद्धी, सोनभद्र- समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र दुद्धी की मासिक बैठक जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी सपा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह गोंड़ पूर्व मंत्री उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सैयद कुरैशी जिला महासचिव सपा व रामप्यारे सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष सपा उपस्थित रहे l

बैठक के दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी के नेतृत्व में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ पर भरोसा जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर सपा का दामन थामा जिनके नाम निम्न वत है जिन्हें पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानजनक तरीके से सदस्यता ग्रहण कराते हुए अपने विचारों मे कहा कि पार्टी के सदस्यता ग्रहण आपने जिस विश्वास के साथ किया है मैं और मेरी पार्टी उस विश्वास में खरा उतरेंगे आपका मान सम्मान में किसी प्रकार का आंच नहीं आने देंगे तथा नव वर्ष के सभी को हार्दिक बधाई एवं स्वागत करते हुए एम.एल.सी चुनाव में आप सभी ने मेहनत करके दोनों सीट पर जीत दिलाए इसके लिए क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिए l

विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव तथा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन के 50 दिन लगभग हो गए किंतु वर्तमान सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता किसान व्यापारी छात्र मजदूर परेशान है केंद्र और प्रदेश में महंगाई बेतहाशा है तथा जुबेर आलम ने पिछले किसान आंदोलन एवं एम.एल.सी के दोनों सीट पर पार्टी की जीत पर अपने पदाधिकारियों पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई दिया है lसंचालन विधानसभा महासचिव हरिहर यादव ने की l इस बैठक में समाजवादी पार्टी की दामन थामे लोगों में सदस्य विकास जौहरी दुद्धी ,विकास जायसवाल दुद्धी, शेखर मिश्रा दुद्धी, प्रिंस विश्वास राजखड़, संदीप अग्रहरी दुद्धी ,सौरभ सिंह राजखड़ ,राजकुमार सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान डुमरा संजय कुमार डुमरा, नंदलाल कोर्गी ,महेंद्र कुशवाहा ,कमलेश्वर डुमरा ,मुकेश भूषण रन्नू ,रामाधार रन्नो ,राजकुमार शर्मा महुली ,संजय शर्मा महुली, प्रमुख शर्मा महुली ,मंदिस सिंह, रामजीत सिंह, मुर्तुजा महुली ,सुमित कुमार, उत्कर्ष ,विनोद कनौजिया ,खखनू राम जी फुलवार आदि ने सदस्यता ग्रहण की

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button