
दुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट के ऊपर हाइवा ट्रक व बोलेरो की हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायलों में बोलेरो चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया ।
बताया जाता है कि जाबर गांव के निवासी संतोष चन्द्रवंशी व संजय व्याहुत के परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए हाथीनाला पिकनिक स्पॉट जा रहे थे। नेशनल हाइवे के कार्य मे चल रही गिट्टी लदी हाइवा ट्रक दूसरे वाहन से पास लेने के चक्कर रांग साइड में जाकर बोलेरो में जोरदार टक्कर मारकर दी,जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बैठे कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने वालों में रंजना 21 वर्ष,अर्चना 19 वर्ष,साधना 17 वर्ष पुत्री संतोष चन्द्रवंशी निवासी जाबर व अन्य 5 लोगों में जाबर निवासी संजय व्याहुत के परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं।





