UP Live

अलाव से जला अबोध ,अस्पताल में भर्ती

दुद्धी,सोनभद्र- तहसील क्षेत्र के बघमंदवा गांव में आग से जलकर एक डेढ़ वर्षीय अबोध बालक घायल हो गया| प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधांशु कुमार डेढ़ वर्ष पुत्र शिवकुमार निवासी बघमन्दवा घर मे खेल रहा था,उधर तेज ठंड के कारण घर मे परिजन अलाव जला कर ताप रहे थे। तभी खेलते खेलते डेढ़ वर्षीय सुधांशु का हाथ आग में चला गया, जिससे वह जलकर घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने अबोध को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर लाया गया,जहाँ इलाज चल रहा है और बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button