UP Live

नायब तहसीलदार की नियुक्ति न होने से तहसील का कार्य हो रहा प्रभावित

दो महीने से खाली है नायब तहसीलदार का पद- सुरेंद्र अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र –  तहसील मुख्यालय दुद्धी में विगत दो माह से नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से तहसील के कार्य के साथ साथ वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि इस तहसील में दो नायब तहसीलदार पूर्वी और पश्चिमी का पद सृजित है। लेकिन वर्तमान में 2 महीने से दोनों पद खाली होने से तहसील कार्य के साथ ही वसूली, वनाधिकार, मतदाता पुनरीक्षण, प्रसासनिक ,विस्थापन से सम्बंधित कार्य एवं वादकारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मामले जो नायब तहसीलदार निपटा देते थे। उसके लिए तहसीलदार को देखना पड़ रहा है। जिससे अनावश्यक रूप से समय की बर्बादी हो रही है और लोगो को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।श्री अग्रहरि ने जिलाधिकारी से जनहित में तत्काल दोनों रिक्त पदों पर नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने की माँग की है। ताकि तहसील क्षेत्र के लोगो का कार्य आसानी से सम्पादित हो सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button