Astrology & Religion

आज का राशिफल: जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष: आमोद-प्रमोद का अवसर मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या धर्म गुरु से सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता प्रदान करेगा।

वृश्चिक: बहु प्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। महिला अधिकारी के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button