UP Live

एटा में अधिवक्ता की पिटाई पर अधिवक्ताओं में उबाल

बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र– एटा में पुलिस द्वारा अधिवक्ता की बर्बर पिटाई के मामले में बार काउंसिल आफ उप्र के आह्वान पर शनिवार को दुद्धी में दोनों बार के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।पुलिसिया कार्रवाई से उद्वेलित अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और पुलिस विरोधी नारे लगाये।शनिवार को कचहरी खुलते ही दोनों बार के अध्यक्षों की अगुवाई में संयुक्त बार की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें एटा पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि एटा के अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा की भाजपा के एक नेता से विवाद चल रहा था।जिसमें हाईकोर्ट से अधिवक्ता के पक्ष में फैसला हो गया था।इससे खिन्न भाजपा नेता ने पैसे व प्रभाव के बल पर पुलिस को मिला लिया।जिसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अधिवक्ता समेत पूरे परिवार की बर्बर पिटाई की और फर्जी केस में जेल में डाल दिया।इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये,वह कम है।

वक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।बैठक के बाद वकीलों का जत्था जुलूस की शक्ल में सड़क पर निकल पड़ा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, पूरे नगर का भ्रमण किया।अन्त में जुलूस तहसील प्रांगण पहुंचा और सभा के रूप में तब्दील हो गयी।यहां भी दुद्धी बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय,कैलाश गुप्ता,प्रभु सिंह समेत कई वक्ताओं ने पुलिसिया बर्बरता पर जमकर भड़ास निकाली।ज्ञापन लेने नही आने पर वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ भी आग उगला और एक सप्ताह तक एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार की घोषणा कर दी।

जब अधिवक्ताओं के आक्रोश को एसडीएम ने संभाला और तहसील गेट पर लिया ज्ञापन

दुद्धी- बार काउंसिल के प्रदेश व्यापी हड़ताल की जद में दुद्धी एसडीएम भी आ गये। हुआ यूं कि थाना दिवस निबटा रहे एसडीएम रमेश कुमार को बार के पदाधिकारी ने फोन कर,तहसील में ज्ञापन लेने वास्ते आने का अनुरोध किया।जिसे एसडीएम ने हल्के में लिया और कहा कि थाने में ही आकर ज्ञापन दे दीजिए।यह सुन दोनों अधिवक्ता संगठन एप से बाहर हो गये।आक्रोशित अध्यक्ष द्वय ने एसडीएम कोर्ट की एक सप्ताह तक बहिष्कार की घोषणा कर दी और तहसील से निकल लिए।उधर अधिवक्ताओं का आक्रोश सुन एसडीएम तहसील आ रहे थे कि वकीलों से मेन गेट पर मुलाकात हो गयी।

वहां वकीलों से एसडीएम ने थाना दिवस में होने की बात कहकर अपना पक्ष रखा। जिस पर कुछ तर्क वितर्क हुआ और एसडीएम ने ज्ञापन मांगा। तभी दुद्धी बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आपके न्यायालय का एक सप्ताह तक बहिष्कार का निर्णय हो चुका है।सोमवार की बैठक में इस पर अगला निर्णय लिया जायेगा।अन्त में एसडीएम को वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर जवाहर लाल,अरुणोदय जौहरी,शिवशंकर प्रसाद, विष्णुकांत तिवारी,जवाहर लाल पिंटू,कृपाशंकर कुशवाहा,रामजी पांडेय,आनंद कुमार, रामप्रकाश सिन्हा, आशीष गुप्ता,शन्नो बानो, रेणुवंती शाह, रेनू गुप्ता,इंद्रेश सिंह, संतोष कुमार समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button