UP Live

क्षेत्रीय विधायक ने गरीबों में बांटे 150 मेडिकेटेड मच्छरदानी

दुद्धी विधानसभा के मुरता ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को वितरित हुआ मछरदानी

दुद्धी,सोनभद्र- स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण का आयोजन मंगलवार को दुद्धी विकासखंड के ग्राम प्रधान मुरता में किया गया।वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो रहे।उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर मच्छरदानी का वितरण किया। इस दौरान गाँव में डेढ़ सौ पात्र जरूरतमंदों को मेडिकेटिड मच्छरदानी वितरण किया गया।विधायक श्री चेरो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है। इसलिए सरकार की योजना के अंतर्गत मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है ।

यह मच्छरदानी आम मच्छरदानीयों की तरह नहीं है। यह सरकार द्वारा चलाई जा रही संचारी रोग योजना के तहत विदेश से बनकर आई है और इस मच्छरदानी की खास बात यह है कि इससे मच्छर टकराकर मर जाएगा ।जिससे मच्छरों की संख्या कम होगी औऱ ग्रामीण लोग मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचेंगे। वहीं उन्होंने लाभार्थियों से कहा की इस पर दवा लगी हुई है। इसीलिए इस को छ: माह तक धोना नही है। और इस बात का भी खास ख्याल रहे कि छोटे बच्चे इसके कपड़े को मुहं में न लें, ये बच्चों के लिये हानिकारक हो सकता है। विधायक श्री चेरो ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हमारा जिला व हमारा विधानसभा अति पिछड़ा है। पिछली सरकारों में यहां स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं नही पहुँच पाती थी ।लेकिन हमारी सरकार में ईमानदार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मदद से लोगों तक हर स्वास्थ्य सुविधा पहुचं रही है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गोड़,प्रधान चंद्रदेव गोंड़,एसआई सुधीर कुमार,समाज सेवी शकुंतला यादव, सहित सम्मानितजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button