
समाजसेवी पत्रकार ने बच्चों को ठंड में पहुंचाई राहत
चार दर्जन से अधिक बच्चों में ऊनी मफलर किये वितरित
दुद्धी – नगर के प्राथमिक विद्यालय अमवार कालोनी में सोमवार को समाजसेवी व पत्रकार अमरनाथ जायसवाल की ओर से 4 दर्जन से अधिक बच्चों को गर्म ऊनी मफलर भेंट किये गये।। श्री जायसवाल ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में हर सक्षम व्यक्ति को गरीब व अध्ययनरत बच्चों को गर्म कपड़े भेंटकर,पुनीत कार्य करने चाहिए। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद को ही हम “नर सेवा को ही नारायण सेवा के रूप में परिभाषित करते हैं।” इसी तरह हर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत अभावग्रस्त बच्चों की मदद में समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।वह चाहे उनकी शिक्षा-दीक्षा, कापी किताब,ड्रेस,फीस अथवा अन्य जरूरत के रूप में क्यों न हो।
श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी धर्मपत्नी ने कड़ाके की इस सर्द में कई गरीब बच्चों को खुले सिर व कान स्कूल जाते देखा तो उनकी ममता जाग उठी।उन्होंने तत्काल कहा कि हम अपने सामर्थ्य अनुसार कम से कम एक विद्यालय के बच्चों में गर्म कपड़े भेंट करूंगी।मेरे प्रयास से यदि मानवता के मूरत थोड़े भी सक्षम लोग मदद में आगे आयेंगे तो हमारा प्रयास सार्थक होगा।उन्होंने इसके लिए अपनी पत्नी को प्रेरणास्रोत बताया।कहा कि यदि हम सबके थोड़े प्रयास से गरीब जरूरतमंदों की मदद होगी तो इससे बड़ी खुशी की बात कोई नही।इस दौरान शिक्षक नीरज चतुर्वेदी, नंदलाल, श्यामनारायण आदि लोग उपस्थित रहे।



