UP Live

थ्रेसर में धान काट रहे किशोर की उंगलियां कटी

मामला कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव का

दुद्धी, सोनभद्र– कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में गुरुवार को एक किशोर धान की बालियां थ्रेसर मशीन में डाल रहा था कि इतने में उसकी नजर बट गयी और उसका दाहिना हाथ धान के बालियों के साथ साथ मशीन के अंदर चली गयी। जिससे उसके दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कट गई। किशोर के हाथ से खून का फ़ुहार निकलने लगी,यह सब देख परिजन सख्ते में आ गए। आनन फानन में किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये ,जहां छोटा ऑपरेशन कर चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने किशोर की जान बचाई|

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटौन्धी गांव में संतोष कुमार 16 वर्ष पुत्र देव कुमार कटौन्धी पोस्ट झारोकला गुरुवार को अपने खेत मे चल रहे थ्रेसर मशीन में धान काट रहा था कि धोखे से उसका दाहिना हाथ मशीन में चला गया और उसका हाथ कट गया|घटना से परिजनों में मायूसी छाई रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button