UP Live

वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण को वन विभाग के अधिकारियों ने हटवाया

दुद्धी,सोनभद्र – कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में वनभूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को वन विभाग व पुलिस की टीम ने गिरवा दिया। वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यवाही से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई रोकने की बात की।मगर वन विभाग के अधिकारियों ने एक न सुनी और अतिक्रमण को हटवाया। वन क्षेत्राधिकारी बघाडू रूप सिंह ने बताया कि बघाडू गांव के निवासी द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किया गया था, कि वन भूमि के जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने इसके पूर्व में भी कार्यवाई किया था। दुबारा बनारसी व प्रेम देव निवासी बघाडू ने वन भूमि पर घर बनाकर टिन का सेड लगाया था। जिसे कार्यवाई करते हुए वन विभाग के टीम ने दीवाल गिराकर अतिक्रमण से मुक्त किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button