
दुद्धी,सोनभद्र – नगर के श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर शनिवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि द्वारा किया गया।पाठ का शुभारंभ श्री अग्रहरि द्वारा हनुमान जी की विधिवत पूजन के साथ प्रारंभ की गई।इस दौरान उपस्थित अधिशासी अधिकारी भारत सिंह एवं दर्जनों सभासदों ने भी हवन पूजन की। इस अवसर पर श्री संकट मोचन मंदिर परिसर को झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी कल्याण मिश्रा , यशराज चौरसिया , ऋषभ मिश्रा ,आनंद चौरसिया, रविंद्र जायसवाल अजय कुमार अरविंद कुमार नगर पंचायत दुद्धी कर्मचारी विश्वनाथ जितेंद्र कुमार दुलारे धनश्याम पहलवान उमेश जी अग्रहरि सुरेश कुमार, धीरज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



