UP Live

भाजपा मण्डल दुद्धी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र – भाजपा मण्डल दुद्धी का दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।शिविर में पांच सत्र के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छः साल में हुए अंत्योदय प्रयत्न, भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, सोशल मीडिया का उपयोग,हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां पर चर्चा के साथ प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनरेश पासवान ने प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्यवक्ता के रूप में जिला कार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा,जिलामंत्री विनोद पटेल,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे,उदयनाथ मौर्या के द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए संगठन के परिवार विचार सहित पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों को बताया। कार्यकर्ताओं को बौद्धिक तथा तकनीकी चीजों के बारे में भी बताया। 

सोशल मीडिया के सही उपयोग के लिये कार्यकर्ताओं को नमो ऐप्स से जोड़ने,ट्विटर पर जानकारी सहित फेसबुक व्हाट्सएप के प्रयोग के बारे में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया गया।इस दौरान अलग अलग सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष सुरदेव प्रसाद,राहुल अग्रहरि,सेक्टर प्रभारी जय प्रकाश तिवारी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने की।इस उपरांत कार्यक्रम के समापन सत्र में मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलु ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। मंच संचालन का कार्य मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने की। बैठक में मुख्यरूप से संजू तिवारी,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मनोज तिवारी,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,महिला मोर्चा जिलामंत्री कलावती देवी,मण्डल अध्यक्ष चमेली देवी,जिलापंचायत सदस्य दुर्गावती देवी,मण्डल सेक्टर प्रभारी अंजनी जायसवाल,श्याम बिहारी,मदन तिवारी,डॉ०रामराज गोंड़,मण्डल मंत्री प्रमिला गोड़, अंशुमान रॉय,गोपाल सोनी,आईटी मण्डल संयोजक भोलू जायसवाल, सह संयोजक संगम गुप्ता,कौशलेंद्र प्रताप सिंह,सोनू जायसवाल,अनुरोध गुप्ता,सेक्टर संयोजक मनोज पटेल,विनोद वादी,राजमणि यादव,अखिलेश कुमार,राजीव कुमार,राजेश कुशवाहा,धनंजय, कुमार,बूथ अध्यक्ष विकास मद्देशिया,त्रिभुवन यादव,सुनील कुमार,मनोज पांडेय, चन्द्रशेखर,जगत घसिया,राजकुमार,भाई राम,अभिषेक कुमार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button