UP Live

अनियंत्रित मारुति वैन पेड़ से टकराई,चार घायल

दुद्धी,सोनभद्र – कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में शुक्रवार को झारखंड से रेनुकूट जा रही एक मारुति वैन कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चालक सहित 4 लोग घायल हो गये ।घटना की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे ड्राइवर अर्जुन सिंह ,आरती पुत्री सुरेश , सुरेश यादव पुत्र स्व0 महावीर सभी निवासी रेलवे कॉलोनी रेनुकूट को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल लोग भवनाथपुर झारखंड से मेहमानी करके वापस रेनुकूट जा रहे थे कि कटौली गांव में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कई लोग कार में फंस गए।जिसे स्थानीय लोग और कोतवाली पुलिस ने किसी तरह निकाल कर दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया।घायलों का इलाज चल रहा है।फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button