UP Live

कोतवाल ने कोविड-19 के तहत दुर्गा पांडालों की तैयारियों का लिया जायजा

आयोजन समितियों को दिये आवश्यक निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र – शारदीय नवरात्र में नगर में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा पूजा पंडालों की पुलिस प्रशासन द्वारा गहनता से स्थलीय निरीक्षण की गई। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने नगर के मां काली मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर,श्री पंचदेव मंदिर समेत रजखड़ व पिपराडीह गांव में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा पूजनोत्सव पंडाल स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपस्थित आयोजन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों से बातकर,पूरे कार्यक्रम की रूप-रेखा तय की।22 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली पूजनोत्सव में खासकर कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करने व कराने की अपील की।उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में एक एक कर दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न होने पाये।मास्क पहनने वाले श्रद्धालुओं को ही पंडाल में प्रवेश दी जाये।पंडाल द्वार पर सेनिटाइजर के साथ एक व्यक्ति हमेशा रहे,जो हर श्रद्धालुओं का प्रवेश से पूर्व हाथ सेनिटाइज कराता रहे।उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से हर पंडाल पर पुलिस के जवान रहेंगे।किसी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल संपर्क करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button