UP Live

चेयरमैन व एबीएसए ने संयुक्त रूप से वितरित किए स्कूल ड्रेस 

दुद्धी, सोनभद्र– शिक्षा क्षेत्र के बीड़र गांव में शनिवार को कलकल्ली बहरा प्रथम इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि व एबीएसए दुद्धी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को एक जोड़े सेट में ड्रेस का वितरण किया।ड्रेस वितरण के दौरान चैयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि, एबीएसए आलोक कुमार, दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे ने बच्चों को ड्रेस वितरण कर विद्यालय के छात्रों को सराहा और कोविड 19 के बारे में भी जानकारी दिया।वक्ताओं ने सभी बच्चों को मास्क पहनने एवं बराबर हैंड वाश करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सहायक अध्यापक राजकुमार,बालकृष्ण जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button