
दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में गुरुवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आरज़ू सिंह और डॉ. विवेकानन्द के संयोजन में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को कार्यक्रम अधिकारी आरज़ू सिंह ने हाथ धोने के सात स्टेप बताये, साथ ही उन्होंने स्वच्छता के महत्व को भी बताया। डॉ.विवेकानंद ने कोरोना काल मे हाथ धोने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संक्रमण रोकने का सबसे उम्दा तरीका हाथों की बेहतर धुलाई है।साफ सफाई के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर हम इस महामारी को आसानी से मात दे सकते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने भी हाथ धोने के सही तरीके को बताया।इस अवसर पर समस्त कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




