Varanasi

पितरों की स्मृति में सेवा का संकल्प, वाराणसी में जरूरतमंदों के बीच बांटा खिचड़ी प्रसाद

वाराणसी में पूर्णिमा एवं पितृपक्ष के शुभारंभ पर संकल्प संस्था ने चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद और शीतल जल का वितरण किया। भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर शुरू हुई सेवा में श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को प्रेम व सम्मान के साथ भोजन कराया गया। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता को सेवा के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर है।

वाराणसी। पूर्णिमा एवं पितृपक्ष के शुभारंभ के अवसर पर संकल्प संस्था की ओर से शनिवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल का वितरण किया गया। सेवा की शुरुआत भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को प्रेम और सम्मान के साथ प्रसाद वितरित किया गया।

पितृपक्ष अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का अवसर है। इसी भावना को सेवा से जोड़ते हुए संकल्प संस्था ने जरूरतमंदों के बीच अन्न सेवा की। किसी ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया तो किसी के चेहरे पर भोजन मिलने का संतोष नजर आया। प्रसाद परोसते हुए संस्था के सदस्यों के व्यवहार में अपनत्व और सेवा पाने वालों के चेहरों पर दिखती सहज मुस्कान ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा, “पितृपक्ष केवल अपने पूर्वजों को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके प्रति अपनी कृतज्ञता को सेवा के रूप में व्यक्त करने का भी समय है। हमारे बुजुर्गों ने हमें दया, करुणा और परोपकार के संस्कार दिए हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कराना और उनका सहयोग करना उन्हीं संस्कारों को आगे बढ़ाने और अपने पूर्वजों की स्मृति को जीवंत रखने का एक माध्यम है। हमारा विश्वास है कि जब हम किसी जरूरतमंद को प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के साथ भोजन कराते हैं, तो उस सेवा में अपने पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और आशीर्वाद का भाव भी समाहित हो जाता है। यही भावना संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा को निरंतर प्रेरणा देती है।”

सेवा कार्य में श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल, श्रीमती गीता जैन एवं संजीव श्रीवास्तव (झांसी) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक एवं भैयालाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदीप वर्मा का दावा- “समर्पित कार्यकर्ता को भाजपा में जिम्मेदारी मिलती है, गणेश परिक्रमा से नहीं”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button