Business

RBI Gold Reserve News: क्या RBI ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा? केंद्रीय बैंक ने बताया सच

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने विदेशी मीडिया में प्रकाशित उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार को संभालने के लिए भारी मात्रा में सोना बेचा है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि उसका स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर स्थिर है और लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

मुंबई  : रिजर्व बैंक ने विदेशी मीडिया में आयी उन रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट को रोकने के लिए भारी मात्रा में सोना बेचा है।

केंद्रीय बैंक ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये रिपोर्ट “सही नहीं हैं”। उसने कहा कि वह हर महीने उसके पास पड़े भौतिक सोने के आंकड़े जारी करता है।प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मई में जारी पिछली रिपोर्ट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें रिपोर्ट का लिंक भी साझा किया है।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आज की तारीख में भी स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित है, जितना मई में जारी अप्रैल महीने की रिपोर्ट में था।मई में जारी रिपोर्ट में बताया गया था कि 03 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में केंद्रीय बैंक के सोने के भंडार में 180 किलोग्राम का इजाफा हुआ था। यह मार्च के 880.34 टन से बढ़कर 880.52 टन पर पहुंच गया था।

मौजूदा समय में दुनिया भर में जारी व्यापार और भू-राजनैतिक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंक एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीद चुका है। पिछले साल 02 मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना था।आरबीआई की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों को इस तरह के मामलों में सिर्फ केंद्रीय बैंक द्वारा प्रकाशित आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ विदेशी मीडिया ने दावा किया था कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर मूल्य के बराबर सोना बेचा है। (वार्ता)

मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली के लेमन ग्रीन होटल-रेस्तरां में भीषण आग, 20 की मौत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button