NationalVaranasi

गंगा की थीम और शिवलिंग स्वरूप में 12 माह में तैयार होगा नगर निगम का नया सदन भवन

वाराणसी के सिगरा स्थित नगर निगम कैंपस में 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक नगर निगम सदन भवन का निर्माण कार्य तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई वर्चुअल आधारशिला के बाद बुधवार को शिलापट्ट स्थापित कर विधिवत कार्य शुरू किया गया। शिवलिंग स्वरूप थीम पर आधारित यह हाईटेक भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए सदन भवन के बनने से टाउनहॉल पर निर्भरता खत्म होगी और नागरिक सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

वाराणसी: सिगरा स्थित नगर निगम कैंपस में पुराने जर्जर भवन के स्थान पर अब अत्याधुनिक नगर निगम सदन भवन के निर्माण का कार्य गति पकड़ चुका है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में बुधवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को बरेका मैदान से वर्चुअली रखी गई आधारशिला का शिलापट्ट स्थापित किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई ।
इस अवसर पर महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी को यह नई सौगात मिल रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 12 महीने की निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य हर हाल में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया ।

इस भवन का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) माध्यम से कराया जा रहा है। ऐसे में डिजाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की होगी, जिससे प्रोजेक्ट में तेजी और पारदर्शिता बनी रहेगी।​ 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ​यह नया सदन भवन काशी की सांस्कृतिक महत्ता का प्रतीक बनेगा। गंगा और काशी की विशेष थीम पर आधारित इस बी+जी+4 (बेसमेंट, भूतल प्लस चार मंजिल) भवन का मुख्य आकर्षण इसका शिवलिंग स्वरूप प्रारूप होगा। परियोजना के तहत भूतल पर रिकॉर्ड रूम, कैश काउंटर, मीटिंग रूम और ग्रीन रूम प्रस्तावित हैं। प्रथम तल पर 180 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, पर्यावरण, लाइसेंस व न्याय विभाग होगा। द्वितीय तल पर महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, कॉन्फ्रेंस रूम व वीवीआईपी रूम तथा तृतीय व चतुर्थ तल पर विभिन्न प्रशासनिक विभाग, कॉन्फ्रेंस रूम व प्रतीक्षा कक्ष बनाए जाएंगे।

सात ​मंजिल तक विस्तार की क्षमता

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भवन की नींव जी+7 (सात मंजिल) के भार के अनुसार रखी गई है, हालांकि वर्तमान योजना के तहत बेसमेंट सहित पांच मंजिलों का निर्माण किया जा रहा है। 12 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में लिफ्ट, सर्विस एरिया, यूनियन हॉल, पुलिस चौकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, सर्वर रूम, पी आर कक्ष, कैंटीन और टैक्स कलेक्शन रूम जैसी सभी नागरिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, विनोद कुमार गुप्ता, सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता, वरुण गुप्ता, आर्किटेक्ट कुनाल कालरा सहित नगर निगम के सभी 110 पार्षद व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

​टाउनहॉल की निर्भरता होगी खत्म

वर्तमान में अपना बड़ा हॉल न होने के कारण सदन की बैठकें चार किलोमीटर दूर टाउनहॉल में आयोजित करनी पड़ती थीं। नए भवन में विशाल सदन और आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनने से अधिकारियों और पार्षदों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में डेटा सर्वर सेंटर और सीसीटीवी सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम होगा।
​”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह नया सदन भवन काशी की गरिमा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को इसे 12 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भवन जनमानस के लिए बेहतर नागरिक सुविधाओं का मील का पत्थर साबित होगा।”
-अशोक कुमार तिवारी, महापौर 

UP Food Map तैयार: आपके जिले की कौन सी डिश बनी पहचान, पूरी सूची देखिए

मोबाइल नंबर डालते ही शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया, वाराणसी में नई व्यवस्था लागू

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button