Varanasi

250 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारित, सेंट्रल कमांड से चौबीस घंटे निगरानी

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम ने महा-सफाई अभियान शुरू किया है। दो दिनों में 250 टन अतिरिक्त कचरा उठाया गया, जबकि रोजाना 1200-1300 टन निस्तारण हो रहा है। सेंट्रल कमांड से निगरानी के साथ हर वार्ड में विशेष टीमें तैनात कर शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा रहा है।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देखते हुए नगर निगम शहर को चमकाने में जुटा हुआ है । इस क्रम में सप्ताहव्यापी ‘महा-सफाई अभियान’ शुरू किया है। महा-सफाई अभियान के शुरू होने के बाद से कूड़ा उठान में और तेजी आई है । पिछले दो दिनों में ही करीब 250 टन अतिरिक्त कूड़ा उठाया गया है। अब प्रतिदिन 1200 से 1300 टन तक कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। जब कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 1100 टन कूड़ा निकलता है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि सफाई अभियान के तहत सभी वार्डों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। कार्यों की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों को नोडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सीधे ‘सेंट्रल कमांड’ के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी इलाके में गंदगी न छूटे। ​अभियान के दौरान मुख्य सड़कों के साथ-साथ उपेक्षित पड़े खाली प्लाटों और सार्वजनिक पार्कों की विशेष सफाई की जा रही है।

निगम की कोशिश है कि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर का कायाकल्प हो जाए, ताकि काशी आने वाले मेहमानों और स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ परिवेश मिल सके। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वार्ड स्तर पर कूड़े के ढेरों को पूरी तरह समाप्त करें। प्रशासन की इस सक्रियता से शहर में स्वच्छता का माहौल है।

वाराणसी में 490 होटल-रेस्टोरेंट पर गिरी गाज, 3 दिन में नहीं सुधरे तो होगा बड़ा एक्शन

45°C के बीच वाराणसी में ‘ठंडी राहत’ का इंतज़ाम, क्या आपने देखा ये सुविधा?

वाराणसी में बंद मिला नवनिर्मित शौचालय, 5000 रुपये का जुर्माना

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button