Varanasi

वाराणसी में बंद मिला नवनिर्मित शौचालय, 5000 रुपये का जुर्माना

वाराणसी में सप्ताहव्यापी महा-अभियान के दूसरे दिन महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मैदागिन क्षेत्र का निरीक्षण किया। गंदगी, जलजमाव और अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बंद शौचालय पर जुर्माना लगाया गया। नालों की सफाई, सड़क चौड़ीकरण और अवैध कब्जे हटाने के आदेश से प्रशासन सक्रिय हुआ।

वाराणसी : शहर में चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी महा-अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मैदागिन स्थित कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलजमाव और अतिक्रमण को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल व्यगवस्थाज सुधारने का निर्देश दिया। वहीं पराड़कर भवन के पीछे नवनिर्मित शौचालय बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

महापौर ने मैंदागिन चौराहे पर संकटहरण महादेव मंदिर के सामने हुए जलजमाव को तत्काल साफ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोतवाली चौकी के बगल में टाउनहॉल बाउंड्री से सटी सड़क को चौड़ा करने का निर्देश दिया गया। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के सामने नाली पर वाहनों के अतिक्रमण और नाली जाम होने की समस्या पर महापौर ने सख्त नाराजगी जताई और तत्काल अतिक्रमण हटवाने व सफाई के निर्देश दिए। कॉलेज के बगल में स्थित एक बिल्डिंग संबंधित को तत्काल नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गोदौलिया से चौक रोड के नाले और गलीपीट की तत्काल सफाई व मरम्मत, बाबू नंदन चौरसिया पान दुकान के सामने और पराड़कर भवन के सामने नाली व गलीपीट की स्थिति सुधारने, काल भैरव मंदिर के पास सीवर चेंबर की सिल्ट सफाई कराने, टाउन हॉल के पीछे दुकान द्वारा रेलिंग लगाकर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने, टाउन हॉल के पीछे अवैध रूप से रेलिंग लगाकर रोड कब्जा करने का प्रयास पर तत्काल कार्रवाई करने, क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आमजन कोई असुविधा न हो सके।

मोदी के दौरे से पहले वाराणसी में क्यों जुट रही है इतनी बड़ी भीड़? जानिए वजह

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button