
पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जे के सीमेंट फैक्ट्री परिसर में आज हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी और लगभग 15 घायल हो गए। सभी श्रमिक परिसर में भवन निर्माण संबंधी कार्य कर रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, वहीं गंभीर घायल हुए मजदूरों को कटनी रेफर कर दिया गया है।सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन छत की सेंटरिंग और स्लैब आदि गिरने के कारण श्रमिकों के दबने की सूचना सुबह लगभग दस बजे प्राप्त हुयी। इस हादसे में चार श्रमिक अंसार आलम (34), मसूद (36), मुस्फिर (36) और रोहित (32) की मृत्यु के अलावा 15 श्रमिक घायल हुए हैं। रोहित पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र का निवासी है, जबकि शेष तीन मृत श्रमिक बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। (वार्ता)
महाकुम्भ में घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण, अब आगामी अमृत स्नान को बनाएं जीरो एरर
घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
महाकुम्भ दुर्घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने कार्यभार संभाला



