Crime

गरियाबंद मुठभेड़ :16 नक्सली ढेर,शाह व साय ने जवानों को दी बधाई

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमा में अब तक 16 नक्सली मारे जा चुके हैं।इसकी पुष्टि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के ट्वीट से हुई है। सुरक्षा बलों का बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि इलाके में और नक्सली भी घिरे हो सकते हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ने इसे जवानों की बड़ी कामयाबी बताया और कहा नक्सल मुक्त देश की दिशा में ये बड़ा कदम है।

श्री शाह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा,“आदरणीय गृह मंत्री जी! यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं।”गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी पर देश के श्री अमित शाह ने जवानों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने एक्स पर लिखा,“नक्सलमुक्त भारत बनाने के उनके अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

”छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की ओडिशा सीमा में जहां गरियाबंद डीआरजी, ओडिशा की एसओजी, कोबरा की 207 बटालियन और सीआरपीएफ के जवानों ने अब तक 16 नक्सली ढेर कर दिए हैं। इस मुठभेड़ में कुल 16 नक्सली मारे गए हैं। ओडिशा पुलिस मुख्यालय से इसकी जानकारी मिली है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पूरे आपरेशन को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, ओडिशा नुआपाड़ा के पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा के डीआईजी नक्सल ऑप्श अखिलेश्वर सिंह, कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत मॉनिटरिंग कर रहे है।

गौरतलब है कि सोमवार को भी इसी स्थल पर दो नक्सली मारे गए थे।पुलिस ने जानकारी दी थी कि 20 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से सुरक्षा बलों ने कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीमें शामिल हैं। जिनमें तीन एसओजी, दो छत्तीसगढ़ पुलिस (ई-30) और पांच सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। ऑपरेशन की शुरुआत के कुछ ही समय बाद माओवादियों से गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे सुरक्षा बलों ने इलाके में तेजी से घेराबंदी की। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है।

मामला मैनपुर थाना इलाके का है।जवानों ने मंगलवार को 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 1000 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश:पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश समेत चार ढेर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button